हमीरपुर, मार्च 12 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा से कदौरा जाने वाले हाइवे किनारे गेस्ट हाउस का कचरा फेंके जाने से सड़क से आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लास्टिक उड़कर सड़क सहित नाले में जा रही है। कस्बा कुरारा में एक दर्जन से अधिक गेस्ट हाउस संचालित है। शादी विवाह के दूसरे दिन इनसे निकलने वाले कचरे को हाइवे किनारे फेंक दिया जाता है। जिससे यह सड़ा गला खाना दुर्गंध पैदा करता है। लोगो को सड़क से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। डामर गांव निवासी बृजेंद्र सिंह, कस्बा निवासी संतोष कुमार, महेंद्र कुमार, धीरेंद्र आदि ने बताया कि हाइवे किनारे कचरा जमा होने से दुर्गंध निकलती रहती है। जिससे हाइवे से निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।इन गेस्ट हाउस संचालकों के पास कचरा निस्तारण का कोई उपाय नहीं है। डामर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.