सहरसा, जुलाई 21 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर विधायक ई. आईपी गुप्ता ने राजभवन में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर राज्य के डिग्री कॉलेजों में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी की सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण और आयु सीमा से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. श्वेता शरण और अभय कुमार गुड्डू भी शामिल थे। विधायक ने बताया कि नई प्रोफेसर नियुक्तियों के बाद हजारों गेस्ट फैकल्टी के सामने सेवा समाप्त होने का संकट है। इस पर राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि किसी भी गेस्ट फैकल्टी की नौकरी नहीं जाएगी तथा 65 वर्ष की आयु तक सेवा का अवसर सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आवश्यक निर्देश भेजे जाएंगे। यह भी पढ़ें- राज्यपाल से मिलकर विधायक आईपी गुप्ता ने संस्कृत महाविद्यालय की की उठाई मांग इस दौरान विधायक ने ता...