दरभंगा, मई 6 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में गेस्ट टीचर के पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने बुधवार को ऑनलाइन आवेदन पोर्टल का शुभारंभ कर दिया है। आवेदन की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि कुल 16 विषयों में 561 पदों पर अतिथि/अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सुयोग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह अस्थायी है। ऐसे शिक्षकों को 1,500 रुपये प्रति वर्ग की दर से अधिकतम 50,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। चयनित अभ्यर्थी 11 माह या बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना की अनुशंसा पर नियमित सहायक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.