गेस्ट अध्यापकों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : गौरव गौतम
फरीदाबाद, मई 30 -- पलवल, सरसमल। गेस्ट अध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से उनके पलवल स्थित आवास पर मुलाकात की और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान मंत्री ने सभी अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं। गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा गेस्ट अध्यापकों ने वर्षों से सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान चंद्रवीर कुंडू सहित कई गेस्ट अध्यापक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.