मथुरा, फरवरी 12 -- वृंदावन की रुकमणि विहार आवासीय कालोनी में बने सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस के उद्घाटन पर हुए अग्निकांड ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अग्निकांड के बाद यह सवाल फिर से खड़ा हो गया है कि वृंदावन में तमाम गेस्टहाउस मानकों की अनदेखी कर बन रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्षमी एन ने जांच के आदेश दिए हैं। इस अग्निकांड ने रुकमणि विहार आवासीय योजना में मानकों को दरकिनार कर हो रहे निर्माणों पर सवाल खड़ा किया है। रुकमणि विहार में गेस्टहाउसों और होटलों की बाढ़ आ गयी है। कुछ गेस्टहाउस तो रेजिडेंशियल प्लॉट पर ही बन गये हैं। यही नहीं मानकों को भी ताक पर रखकर बना दिये हैं। जिसमें प्राधिकरण की मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। यह गेस्टहाउस भी मानकों के अनुसार बना या नहीं, फायर डिपार्टमेंट की एनओसी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.