नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लि. उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के लिए 3,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी झांसी के टीयूएससीओ सोलर पार्क में 550 मेगावाट-घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ 600 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में औरैया जिले में पाता स्थित अपने पेट्रोरसायन संयंत्र की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसके अलावा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में 22 मेगावाट-घंटे की भंडारण प्रणाली के साथ 100 मेगावाट की सौर परियोजना स्थापित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...