गेल गैस की रेट बढ़ोतरी से हड़कंप, उत्पादों के बढ़ेंगे दाम
फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- गेल गैस की एक साथ 2.36 रुपये प्रति घन मीटर की रेट बढ़ोतरी को लेकर उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है। कांच और चूड़ी कारोबारियों को गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर अब उत्पादों पर भी दाम बढ़ाने पर मंथन करने पर विवश कर दिया है। अचानक इस तरह की महंगाई काफी समय बाद की गई है। बिलों के आने के बाद गैस की रेट बढ़ोतरी को लेकर उद्यमियों द्वारा एक दूसरे से बातचीत की जा रही है। अगस्त के प्रथम पखबाड़े के बिलों को देखकर उद्यमियों के चेहरे पर चिंता साफ दिखने लगी है। गैस की रेट जुलाई के दूसरे पखवाड़े में 41.44 रुपये प्रति घन मीटर के हिसाब ले बिलों में लगकर आई थी। लेकिन अगस्त के पहले पखवाडे के बिलों में अचानक 2.36 रुपये की बढ़ोतरी के साथ में गैस के बिल 43.77 रुपये प्रति घन मीटर के हिसाब से लगाकर भेजे हैं। उद्यमियों ने साफ कहा है कि इस तरह की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.