गेल के खुले चैंबर में गिरकर श्रमिक की मौत, शव रख हंगामा
फिरोजाबाद, मई 12 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गेल गैस के खुले चैंबर में गिरने से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। वह रातभर दस फुट गहरे में गड्ढे में पड़ा रहा। मंगलवार सुबह शव सड़क पर रख परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया। वे आर्थिक मदद और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गांव ढोलपुरा निवासी 40 वर्षीय छोटेलाल पुत्र रामभरोसी नगला भाऊ स्थित चूड़ी कारखाने में काम करता था। सोमवार शाम सात बजे वह बाइक से भैंस की दवा लेने के लिए गया था। रात 11 बजे वह घर वापस लौट रहा था, उसी दौरान घर से 500 मीटर पहले गेल गैस के खुले चैंबर में बाइक सहित गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने शव को चैंबर के पास ही रख दिया। नौ घंटे बाद मंगलवार की दोपहर दो बजे के बाद शव को पीएम के लिए उठाने दिया। सीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.