गेल के एक लाखवें उपभोक्ता का सम्मान
वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के एक लाखवें डीपीएनजी उपभोक्ता को सम्मानित किया। तरना स्थित शांतिकुंज अपार्टमेंट में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने विकास योजनाओं की चर्चा की। कहा कि पाइप लाइन से गैस आपूर्ति न केवल सुरक्षित है, बल्कि सरल और सुगम भी है। सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है। उन्होंने अपार्टमेंट में गैस आपूर्ति का शुभारंभ किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में कई परियोजनाएं शुरू होंगी। गेल महाप्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि घर-घर पीएनजी कनेक्शन देने के काम में तेजी लाई गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कंपनी रोज वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भी जोड़ रही है। वैश्विक संकट के बावजूद ग्राहकों को गैस के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.