गेरूआ नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
गोड्डा, मई 31 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र से होकर बहने वाली गेरूआ नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण नदी किनारे मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे मौजूद एक बड़े मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की तस्वीर भी अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। घटना की सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचने लगे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- मधुरापुर घाट के समीप दिखा घड़ियाल, इलाके में दहशतवन विभाग की कार्रवाई ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.