गेरुआ में छापेमारी, 60 लीटर अवैध शराब जब्त
जमशेदपुर, जून 26 -- सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने गेरुआ क्षेत्र में गुरुावर को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं मौके पर मिले करीब 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, छापेमारी दल के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए। इसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। टीम ने मौके पर संचालित अवैध शराब निर्माण की सामग्री और किण्वित जावा महुआ को नष्ट कर अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कार्रवाई की। उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार भट्ठी संचालकों की पहचान कर उनके विरुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.