गढ़वा, दिसम्बर 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को मेराल प्रखंड अंतर्गत गेरुआ धान अधिप्राप्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां प्रथम दृष्टया कुछ विसंगतियां सामने आईं। मौके पर दो हजार क्विंटल से अधिक धान का भौतिक स्टॉक पाया गया जबकि अधिप्राप्ति केंद्र के रजिस्टर में मात्र लगभग आठ सौ क्विंटल धान का ही विवरण अंकित था। भौतिक सत्यापन और अभिलेखीय प्रविष्टियों के बीच भारी अंतर को गंभीर मानते हुए एसडीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही पैक्स अध्यक्ष को तत्काल सभी विसंगतियों को दूर करने का निर्देश देते हुए कहा कि धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को लेकर पूरी पारदर्शिता रखना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने स्पष्ट शब्दों में अनुमंडल क्षेत्र के सभी पैक्स से अपील की कि किसानों का हित सर्वोपरी है। धान अधिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.