भोपाल, फरवरी 4 -- पिपलानी थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी, छत्रसाल नगर में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र अंश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। माता-पिता निजी स्कूल में शिक्षक हैं और घटना के समय पास ही एक रिश्तेदार के तेरहवीं कार्यक्रम में गए हुए थे। घर लौटने पर जब उन्होंने अंश को फंदे से लटका देखा, तो सब कुछ थम-सा गया। उसे तुरंत इंद्रपुरी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन अंश का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है। फोन का पैटर्न लॉक खुलवाने की प्रक्रिया जारी है, ताकि यह समझा जा सके कि आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा था।ब्लू व्हेल का खौफ: प्रतिबंध के बाद भी नए नामों से सक्रिय? जांच अधिकारियों के मुताबि...