गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो किशोरों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पबजी खेलने के शौकीन हैं और गेम खेलने के लिए उन्हें अच्छे और नए मोबाइल फोन की जरूरत थी। इसी कारण उन्होंने मोबाइल शॉप में चोरी की योजना बनाई। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात सिहानी गेट पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम गांधीनगर इलाके में पहुंची तो एक मोबाइल की दुकान के शटर के पास दो किशोर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और इधर-उधर देखने लगे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। शुरुआत में किशोरों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से छोटा गैस कटर, आरी ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.