अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के प्रद्युम्न विहार में फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए गेम खेलकर रुपए दोगुना करने के लालच में हैकर्स ने महिला से लाखों रुपए हड़प लिए। रुपए खाते में न आने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रद्युम्न विहार निवासी ज्योति सिंह पत्नी महेश कुमार ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि एक जुलाई 2025 को उनके मोबाइल पर फेसबुक के जरिए एक लिंक आया। जिसमें टेलीग्राम पर गेम खेलने का ऑफर दिया गया। साथ ही रुपए दोगुना होने का प्रलोभन दिया गया। झांसे में आकर ज्योति ने अलग-अलग नौ बार में कुल 1.09 लाख रुपए दो खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद काफी दिन तक रुपए वापस नहीं किए गए। तब जाकर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.