नई दिल्ली, मई 14 -- गेमिंग कंपनी- नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर में भले ही सुस्ती वाला माहौल हो लेकिन आने वाले समय में यह निवेशकों को बड़ा मुनाफा दे सकता है। घरेलू ब्रोकरेज चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और प्रभुदास लीलाधर ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। आइए शेयर का परफॉर्मेंस और ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस जान लेते हैं।क्या है शेयर प्राइस? नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर की बात करें तो यह 266.95 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 265.15 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का इंट्रा-डे रेंज 271.60 रुपये और 262 रुपये के बीच रहा। 23 मार्च को शेयर 216 रुपये पर था तो पिछले साल शेयर 362.50 रुपये पर था। यह दोनों ही शेयर के 52 हफ्ते का लो और हाई रहता है।क्या कहा ब्रोकरेज ने? चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर पर अपनी 'Buy' रेटिंग...