नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए पिछले कुछ दिन अतिव्यस्त रहे हैं। चेन्नई में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेलने से पहले वे बेंगलुरु में थे। 11 सितंबर को वे दिल्ली पहुंचे थे, जहां 13 सितंबर को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में हिस्सा लेना था। 11 सितंबर को पहले तो उन्होंने फील्डिंग सेशन लिया और फिर नेट्स में उतरे। इस दौरान उन्हें एक गेंद डक करने के लिए कमर में खिंचाव भी महसूस हुआ तो मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, वे 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले, लेकिन मैच के बाद उन्होंने कहा कि वे अगले दो दिन बिस्तर से उठने वाले नहीं हैं। सबसे पहले तो उनके लिए चुनौती यह थी कि रेड बॉल से व्हाइट बॉल में कैसे स्विच किया जाए। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 रनों की पारी खेली थी। वहीं, 13 सितंबर को अभिषेक शर्मा के साथ एक...