रांची, अप्रैल 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गेतलसूद बस्ती में मंगलवार को हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। यह भूमि सुजीत बैठा के पूर्वजों द्वारा मंदिर के लिए दान में दी गई थी, जिसे लंबे समय से संरक्षित रखा गया था। भूमि पूजन का अनुष्ठान पंडित ईश्वरचंद्र गोस्वामी ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया, जबकि ग्रामीण झूबरी देवी ने पूजा-अर्चना में मुख्य भूमिका निभाई। मौके पर मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष कार्तिक नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह जताया और इसे क्षेत्र के लिए धार्मिक आस्था का केंद्र बताया। कार्यक्रम में फूलकुमारी देवी, मनिलाल महतो, दुबराज महतो, जीतून महतो, बरुण ठाकुर, बिगुवा लोहरा, विमल नायक, लालो महतो, रतन महतो, अरुण महतो, गणेश लोहरा, महेंद्र लोहरा, मंशु मुंडा, बालेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.