रांची, फरवरी 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी के मार्गदर्शन में गेतलसूद स्थित प्रत्यक्षण फार्म में गुरुवार को दो दिनी श्री रामकृष्ण किसान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। इस वर्ष से यह मेला राज्य स्तरीय हो गया है, मेले में लगभग 10 हजार किसान भाग ले रहे हैं। मेले में कुल 473 फसल और कुटीर उद्योग नमूनों का पंजीकरण कराया गया। मेले का मुख्य विषय (थीम) प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा आय का सृजन है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वदेश मंत्र से हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड का विकास गांवों और खेतों से ही संभव है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मेले में विशिष्ट अतिथि रंजीत कुमार दत्ता, कृषि विभाग के विशेष सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.