रांची, अप्रैल 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गेतलसूद गांव में नौ दिवसीय शिव मंडा पूजा, फूलखूंदी, रात्रि जागरण (छऊ नृत्य) और बुधवार को झूलन के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, प्रमुख दीपा उरांव, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी और मुखिया शांति मुंडा शामिल हुए। मंगलवार रात शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट भक्ति का परिचय दिया। फूलखूंदी के अवसर पर जैलेंद्र कुमार ने कहा कि आदिवासी अनादि काल से सच्चे सनातनी हैं और भगवान शिव के प्रति उनकी असीम श्रद्धा इसका प्रमाण है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायक राजेश कच्छप ने बाबा भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि मंडा झारखंड की संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। पुरोहित ईश्वर चंद्र द...