रांची, जुलाई 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। पर्यटन स्थल गेतलसूद डैम के रोज आइलैंड में रविवार शाम नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बरियातू मिल्लत कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अर्शलान खान पिता अमन खान के रूप में हुई है। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। युवक अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए रोज आइलैंड पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्शलान अपने दोस्तों के साथ डैम के पानी में नहाने उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथ आए दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाना प्रभारी बम शंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। एनआर बोटिंग के...