गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के निशान के उपर
रांची, सितम्बर 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। लगातार बारिश और पानी की आवक बढ़ने से गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। जलस्तर 33.50 फीट होने पर मंगलवार शाम पांच बजे रेडियल गेट नंबर चार को छह इंच खोलकर पानी छोड़ा गया। जलस्तर 33 फीट से नीचे आने पर गेट बंद कर दिया जाएगा। रांची और आसपास के नदी-नालों का पानी डैम में आने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जल पथ प्रमंडल के अभियंता जलस्तर पर नजर रख रहे हैं। विभाग के अनुसार जलस्तर नियंत्रित नहीं हुआ तो अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं। डैम में कुल सात रेडियल गेट हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पतरातू डैम के चार फाटकों को खोलकर 1330 क्यूसेक मीटर प्रति घंटा किया जा रहा है जल निकासी इससे पहले 18 अगस्त को जलस्तर बढ़ने पर तीन गेट खोले गए थे। सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना को बिजली उत्पादन के लिए नहर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.