कटिहार, मई 3 -- कटिहार कोढ़ा थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज आनंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में गेड़ाबाड़ी बाजार में लगातार बढ़ती जाम की समस्या, क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों विशेषकर स्मैक और शराब के बढ़ते कारोबार तथा गौ तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के विषय बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से क्षेत्र की समस्याओं और अपराध नियंत्रण को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेड़ाबाड़ी बाजार में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

अवैध मादक...