नैनीताल, जून 29 -- भवाली। गेठिया क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार रात एक गुलदार ने बकरी बाड़े में घुसकर 14 बकरियों को अपना शिकार बना लिया, जिससे पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।जानकारी के अनुसार, गेठिया निवासी भागीरथी देवी और बसंत लाल ने रोज की तरह रविवार रात अपनी बकरियों को बाड़े में बांधा था। देर रात गुलदार बाड़े में घुस गया और एक-एक कर बकरियों पर हमला कर दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया बकरियों की मौत गुलदार के हमले से हुई है। मौके पर 11 मृत बकरियां मिली हैं, जबकि तीन बकरियों को गुलदार के उठा ले जाने की बात सामने ...