नैनीताल, अप्रैल 20 -- नैनीताल, संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। गेठिया-अलूखेत क्षेत्र का जंगल करीब 30 घंटों से लगातार धधक रहा है।रविवार सुबह गेठिया क्षेत्र में पायलट बाबा आश्रम के पास और उससे करीब एक किमी दूर जंगल में लगी आग को लोगों और वन विभाग की टीम ने आबादी की ओर बढ़ने से रोक लिया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और सूखी वनस्पति के कारण आग जंगल के भीतर तेजी से फैल गई। क्षेत्र में धुएं का गुबार छाया है। आग पर काबू पाने को वन विभाग के साथ एसडीआरएफ व दमकल विभाग की टीमें लगातार प्रयासरत हैं। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा शुरू होते ही IMD की चेतावनी, कब-कहां बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने का भी खतरा करीब 30 से अधिक फायर वाचर, कर्मचारी और ग्रामीण मिलकर फायर लाइन बनाकर फैलने से रोकने में जुटे हैं। इधर, जगुड़ा गांव में रव...