नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- गेट 2027 के लिए आवेदन वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बिल्कुल नजदीक है। बता दें कि उम्मीदवार बिना लेट फीस के 5 अक्टूबर 2026 तक GATE परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी आवेदन के लिए महज 2 दिन बचे हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए, गेट 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बार गेट 2027 का आयोजन आईआईटी मद्रास कर रहा है। हाल ही में आवेदन की डेट बढ़ाई गई थी। इससे पहले परीक्षा के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 थी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार GOAPS के आधिकारिक पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।लेट फीस के साथ कब तक करें आवेदन नए शेड्यूल के मुाबिक, लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 12 अ...