लातेहार, फरवरी 12 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बानपुर-बाजारटांड स्थित शिव मंदिर के पास अधिष्ठापित गेट वाल्व में खराबी आ गई है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है। संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है ताकि समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके। नगर पंचायत के कनीय अभियंता अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गेट वाल्व को दुरुस्त करने में लगभग एक दिन का समय लग सकता है। इसके मद्देनजर 13 फरवरी को बानपुर, करकट, माको, चटनाही, अंबाकोठी एवं मेन रोड क्षेत्र में शहरी जलापूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.