मोतिहारी, मई 3 -- मोतिहारी, निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विवि के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र-छात्राओं ने गेट 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विभाग के बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के तृतीय एवं अंतिम वर्ष के कुल 51 विद्यार्थियों में से रिकॉर्ड 33 विद्यार्थियों ने गेट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण की है। तृतीय वर्ष के छात्र रणजीत चौधरी ने अखिल भारतीय 63 वीं रैंक प्राप्त कर विवि का नाम रोशन किया है। वहीं अंतिम वर्ष के छात्रों में रोहित राज ने 130वीं, दिव्यांशु वत्स ने 296वीं तथा अक्षांश तिवारी ने 493वीं रैंक हासिल की है। वर्ष 2017 में स्थापित कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने प्रथम बैच से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को बनाए रखा है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी विभाग ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परी...