गेट में उतरे करंट से महिला झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती
इटावा औरैया, जून 29 -- इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के उमराई गांव में सोमवार दोपहर घर के लोहे के गेट में करंट उतरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उमराई निवासी 32 वर्षीय सीलम पत्नी सुभाष घर में काम कर रही थीं। बताया गया कि कमरे के पंखे के लिए जा रहा बिजली का तार लोहे के गेट से होकर निकला था। तार में कट लगने के कारण गेट में करंट उतर आया। जैसे ही सीलम ने गेट खोला, वह करंट की चपेट में आ गईं और चीखने लगीं। आवाज सुनकर देवर तारा सिंह व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग कर जिला अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- करंट से गर्भवती महिला गंभीर रूप से झुलसी जिला अस्पताल में महिला का उपचार जारी है। डॉ. ओम राजपूत ने बताया कि महिला की हालत अब स्थिर है और उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.