देवरिया, दिसम्बर 27 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गोशाला रावतपार रघेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गो-रक्षक व गोशाला के केयरटेकर के बीच नोंकझोक की बात सामने आई है। वायरल हो रहे वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि गो-रक्षक के पदाधिकारी गोशाला का निरीक्षण करने के लिए गए थे। उस समय केयरटेकर गेट बंद कर दिया। गेट बंद करने को लेकर गो रक्षकों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गोशाला में व्यवस्था ठीक नहीं है, इसलिए निरीक्षण करने से रोका जा रहा है। इस दौरान केयरटेकर व गोरक्षकों के बीच तीखी बहस हो गई। बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी (ईओ) बृजेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी है। किसी तरह का गोशाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.