गेट पास काटने पर देरी होने पर मार्केट सचिव को लगाई फटकार
फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- पलवल। होडल व हथीन की अनाज मंडियों का बुधवार को जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ हरेंद्र सिंह व मोहम्मद इसराइल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मंडियों में व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। होडल अनाज मंडी में गेट पास काटने में देरी पाए जाने पर उपायुक्त ने मार्केट कमेटी सचिव को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को कोई परेशानी न आए, जिसके लिए सभी मंडियों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद सुव्यवस्थित ढंग से हो और खरीदी गई फसल का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, नमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.