फिरोजाबाद, मई 4 -- सरकार का जोर परीक्षाओं की पारदर्शिता पर है। फिरोजाबाद के 26 फॉर्मेसी कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से सख्ती के बीच में परीक्षाएं शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गेट पर ही सख्ती से तलाशी ली तो कक्षों में भी खासी सख्ती रही।परीक्षा के बाद में कई परीक्षार्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दीं। फॉर्मेसी परीक्षाओं के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज फिरोजाबाद एवं राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज टूंडला को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। फिरोजाबाद में 15 तथा टूंडला में 11 कॉलेजों का सेंटर था। यह भी पढ़ें- फार्मेसी की परीक्षाएं आज से शुरू, छह केंद्रों पर हो रही परीक्षा फिरोजाबाद में परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्र पर तैयारियां पूर्...