संवाददाता, दिसम्बर 27 -- यूपी के कानपुर के गुजैनी एफ ब्लॉक में शादी के एक साल के भीतर पति ने पत्नी का मर्डर कर दिया। बीते 6 माह से पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। 21 नवंबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिस पर पति ने जलाकर मारने का प्रयास किया था। पीड़िता ने पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद से पति और सास घर छोड़ कर चले गए थे। जिसके बाद से विवाहिता अपने छोटे भाई के साथ घर में रह रही थी। बीते मंगलवार को हत्यारोपी पति समझौता कर पत्नी के साथ रहने लगा था। शुक्रवार से बहन का मोबाइल फोन बंद आने पर भाई घर पहुंचा तो ताला बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर भाई ने गोविंद नगर को जानकारी दी। पुलिस घर की पहली मंजिल पर पहुंची तो विवाहिता का लहूलुहान शव पड़ा मिला। रेऊना थानाक्षेत्र के अकबरपुर झवैया निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उसकी बहन 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.