नई दिल्ली, जुलाई 29 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए उसे खारिज कर दिया, जिसमें न्यायालय की बिल्डिंग पर अशोक चक्र (नेशनल एम्ब्लम) लगाने की मांग की गई थी। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि 'कोर्ट के गेट पर क्या लगाना है, वो हम देख लेंगे, दुनिया में इतनी समस्याएं हैं आप उन पर ध्यान दीजिए'। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के मुख्य गुंबद (मेन डोम) पर राष्ट्रीय चिन्ह लगाने और याचिकाकर्ता द्वारा बताई गई अदालतों की संवैधानिक पहचान से जुड़ी थी। पिटीशनर-इन-पर्सन (खुद याचिका दायर करने वाले) बदरावडा वेणुगोपाल, जिन्हें 'बाबा खतरनाक' के नाम से भी जाना जाता है, की याचिका पर सुनवाई करते हुए CJI (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट खुद ऐसे मामलों पर फैसला करेगा। कोर्ट के रिकॉर्ड के ...