गेट परीक्षा में सीयूजे के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
रांची, मई 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के 15 विद्यार्थियों ने गेट 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सफल होने वालों में बैभव चंद्रा, खुशी, मानस मणि, श्रेया, आदित्य, घनश्याम धनगर, कीर्ति लता चौधरी, वैष्णवी शर्मा, आदित्य सिंह, अंशुमान सामंता, मिथु कुमार, रोहित महाली, भानु शंकर, धीरज और निशान दास शामिल हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत ने विभाग को गौरवान्वित किया है। वहीं, डॉ प्रशांत प्रसून, डॉ कनौजिया सिंधूबेन और डॉ पुष्पेंद्र कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.