गेट परीक्षा में सफल रवि गुप्ता को किया सम्मानित
सासाराम, मई 16 -- नोखा, एक संवाददाता। नोखा स्टेशन रोड निवासी अनुज प्रसाद के पुत्र रवि गुप्ता ने इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित परीक्षा गेट में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रवि ने परीक्षा में 432 अंक प्राप्त किए हैं। सहायक अभियंता पद पर उनका चयन को लेकर शुक्रवार की शाम महावीर मंदिर धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- गेट परीक्षा में सफल रवि गुप्ता को किया सम्मानितसम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी संघ अध्यक्ष विजय सेठ ने की। जबकि संचालन शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि बीडीओ सुश्री शैफाली तथा विशिष्ट अतिथि सीओ मधुसूदन चौरसिया रहे। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में रवि गुप्ता उसके माता प्रभावती देवी, पिता अनुज प्रसाद को अंग वस्त्र और बुके देकर अतिथियों ने सम्मानित किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.