लखीसराय, मार्च 21 -- सूर्यगढ़ा। प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव के शिक्षक अशोक कुमार अभिजीत की पुत्री अंजली सिन्हा के गेट परीक्षा पास करने पर पंचायत में प्रसन्नता देखी जा रही है। अंजली ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर से बीटेक सिविल में उत्तीर्णता प्राप्त की है। गांव के लोगों तथा वरूण कुमार, धीरेन्द्र कुमार आदि शिक्षकों ने इस सफलता पर उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...