धनबाद, मार्च 3 -- तीसरा थाना क्षेत्र के अलकडीहा तालाब के समीप रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार, गेट-ग्रिल की दुकान का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। संयोग अच्छा था कि रात के समय दुकान में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। कार के अंदर चप्पलें और खून के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि चालक और सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इधर, दुकान मालिक चंदन कुमार ने बताया कि हादसे में उनका हजारों का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से वाहन मालिक का पता लगाकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि गाड़ी जब्त कर थाने लाई गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...