गेट खुलवाने के आश्वासन पर अन्ना का अनशन खत्म
जौनपुर, जून 19 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद।रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बिंद किए गए छोटे गेट को खोले जाने तथा स्थायी गेट बनाये जाने के आश्वाशन के बाद जज सिंह अन्ना ने अपने आमरण अनशन को गुरुवार की दोपहर को खत्म कर दिया। स्टेशन के चार नम्बर प्लेटफार्म से बाहर निकलने वाले छोटे गेट को बंद कर दिया गया था। जिससे यात्रियों को दो किमी तक का चक्कर काटकर ट्रेन पकड़ने जाना पड़ता था। क्योंकि काफी यात्रियों का शहर की तरफ से स्टेशन पर आना रहता है। उसी तरफ से निकलने वाले छोटे गेट को भी बंद कर दिया गया था। बुधवार को जज सिंह अन्ना ने छोटे गेट को तत्काल खोलने तथा प्लेटफार्म नम्बर चार के तरफ गेट को स्थायी गेट बनाये जाने के लिए बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया था। अन्ना के आमरण अनशन को लेकर रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। गुरुवार को सीनियर इंजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.