औरैया, फरवरी 16 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13-बी पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। साप्ताहिक बाजार और ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की इस व्यस्त क्रॉसिंग पर दोपहर से ही जाम की स्थिति बनने लगी थी। बीच-बीच में गेट खुलने पर भी राहत नहीं मिल सकी, क्योंकि चालक जल्दबाजी में आड़े-तिरछे तरीके से वाहन निकालने लगे। परिणामस्वरूप बड़े वाहन फंस गए और क्रॉसिंग पूरी तरह जाम हो गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे गेट खुलते ही बाइक सवारों का हुजूम आगे निकल पड़ा, जिससे ट्रक और चारपहिया वाहन अपनी जगह से हिल भी नहीं सके। जाम इतना अधिक था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। इसी दौरान ट्रेन आने की सूचना पर पुलिस ने दोनों ओर से वाहनो...