गेट के विवाद में दो भाई अलग-अलग टावर पर चढ़े
बदायूं, मई 31 -- जमीन और रास्ते का विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के दो लोग अलग-अलग मोबाइल टावरों पर चढ़ गए। दोनों अपनी-अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नौशैरा गांव में शनिवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब गांव निवासी नरेंद्र पुत्र नत्थूलाल और उनके भाई मान सिंह अलग-अलग मोबाइल टावरों पर चढ़ गए। दोनों के बीच कई दिनों से मकान के गेट और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में दो भाई अलग-अलग मोबाइल टावर पर चढ़े नरेंद्र का आरोप है कि उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान पर गेट लगाया है, लेकिन परिवार के ही लोग उसे खुलने नहीं दे रहे हैं। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.