गढ़वा, मार्च 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 स्थित नगवा मोहल्ला में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित दिलीप पासवान ने इस संबंध में गढ़वा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ बिहार में देव छठ पर्व मनाने गए हुए थे। उसी बीच पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत गढ़वा लौटे। घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। यह दृश्य देखकर पूरा परिवार दहाड़ मारकर रो पड़ा।दिलीप के अनुसार, चोरों ने पहले घर के बाहर लगे चैन गेट का ताला तोड़ा, फिर अंदर घुसकर अलमारी को तोड़ डाला। अलमार...