महाराजगंज, जून 16 -- पनियरा, महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंसूरगंज के पट्टे तिराहे पर स्थित धर्मराज सिंह के घर के गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने भीषण चोरी की। चोरों ने घर रखा डेढ़ लाख रुपया, पांच अदद जेवरात चुरा लिया। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। धर्मराज की तहरीर के अनुसार वह एक बैंक का सहज जनसेवा केंद्र चलाता है। इसलिए सीसीटीवी लगाया गया है। घटना के दिन वह जरूरी काम से महराजगंज चला गया था और पत्नी व बच्चे भी गोरखपुर चले गये थे। एक चोर पल्सर बाइक से आया और ताला तोड़कर घर रखा डेढ़ लाख रुपये, मंगलसूत्र, बाली, हार और दो अंगूठी चुरा कर पीछे के रास्ते निकल गया। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। फिर सीसीटीवी कैमरे में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.