हमीरपुर, अप्रैल 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद के मुस्करा ब्लाक में विरमा नदी में स्थापित स्वामी ब्रह्मानंद (मौदहा) बांध की सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राधिकरण बांध सुरक्षा (एनडीएसए) की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे होने के बाद अब बांध के गेटों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसे लेकर एक से लेकर 15 मई तक बांध को खाली कराया जाएगा और 15 मई से लेकर 15 जून तक गेटों की मरम्मत होगी। इस साल मौदहा बांध से सिंचाई का पानी लेने वाले किसानों को खरीफ अभियान में पानी नहीं मिलेगा। मानसून में बांध को फिर से भरा जाएगा ताकि अगले रबी सीजन में पानी की उपलब्धता हो सके। यह भी पढ़ें- समयावधि समाप्त, 275 गांवों में पेयजल की आस रह गई अधूरी बीते माह राष्ट्रीय प्राधिकरण बांध सुरक्षा द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया था कि मौदहा बांध वर्ष 2004 से ही ड्रेनेज गैलरी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.