बागपत, मार्च 2 -- बागपत। बागपत के स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को राजपूत विकास समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें राजपूत समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और पारंपरिक होली गीतों पर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समिति के अध्यक्ष सुनील चौहान ने कहा कि होली रंगों और प्रेम का त्योहार है, जिसे मन के बैरभाव मिटाकर मनाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सरजीत सिंह ने की। समारोह में अजय चौहान, विजय फौजी, अजय वीर सिंह, शेखर चौहान, मनोज डायरेक्टर, सुरेश मानव, सुदेश चौहान, श्रीनिवास चौहान, नीरज, अनिल गांधी, विक्की चौहान, प्रेमपाल चौहान, सतवीर सिंह व नरेंद्र सिंह आदि समाज के लोग उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...