बागपत, मार्च 24 -- बागपत। बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को हेड बॉय और हेड गर्ल के लिए चुनाव आयोजित हुआ। जिसमें कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छात्र-छात्राओं ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के लिए बैलेट पेपर से मतदान किया। विद्यालय के प्रबंधन व शिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष निगरानी की। स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह व प्रधानाचार्य अमित चौहान के निगरानी में मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी एकेडमिक हेड संजय शर्मा रहे। हेड बॉय के लिए अविराज नैन, आर्यन चौहान व हेड गर्ल के लिए आयुषी चौहान और अनुष्का पंवार ने नामांकन जमा किया। हेड बॉय पद के लिए अविराज नैन का चुनाव चिंह ट्राफी व आर्यन चौहान का चुनाव चिंह फाइल था। वहीं हेड गर्ल पद के लिए आयुषी चौहान का चुनाव चिंह किताब व अनुष्का पंवार क...