जौनपुर, मार्च 23 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना स्थित रेलवे फाटक पर शनिवार देर शाम गेटमैन पर नशे का आरोप लगाते हुए राहगीरों ने हंगामा किया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। हालांकि आपका का अपना अखबार हिन्दुस्तान किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। रेल सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में गेटमैन ने आरोप लगाया कि एक मोटरसाइकिल सवार ने गेट को जबरदस्ती खोलने का दबाव बनाया। उस समय ट्रेन निकलने वाली थी, इसलिए फाटक बंद रखा गया था। गेटमैन के अनुसार ट्रेन निकलने के बाद ही फाटक खोलने की बात कही गई थी, जिस पर विवाद हुआ। घटना के बाबत आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.