गेटमैन ने बाइक सवारों पर मारपीट व धमकी देने का लगाया आरोप
सहारनपुर, जून 17 -- रामपुर मनिहारान। रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने बाइक सवारों पर रेलवे फाटक खुलवाने के लिए मारपीट करने, गाली गलौज कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन के गेट 126 पर तैनात गेटमैन निशांत दांगी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार की देर शाम करीब 7: 30 बजे गेट 126 पर ड्यूटी कर रहा था। कि उसी दौरान दो व्यक्ति आए और गेट खुलवाने के लिए उससे गाली गलौज करने लगे और उसके बाद अपनी बाइक पोल के नीचे से निकालकर गेट के पास आकर पत्थर फेका। जब वह उन्हें मना करते हुए बाहर आया तो बाइक सवारों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.