लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा का शुक्रवार को देहरादून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कानपुर के 43 छात्र-छात्राओं व आठ शिक्षकों के दल ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं व शासन प्रणाली की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने भ्रमण के साथ सदन की कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधियों की भूमिका व कानून निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए विधानसभा की भूमिका, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संसदीय परंपराओं के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह भी पढ़ें- ऑक्सब्रिज स्कूल में छात्र परिषद का गठन विद्यार्थियों...