रुडकी, अप्रैल 11 -- भगवानपुर। बिनारसी गांव में एक किसान के खेत में आग लग गई। जिससे करीब चार बीघा गेहूं की तैयार फसल जल गई। इसके अलावा सात बीघा गन्ने की फसल भी जल गई है। आग लगने का कारण खेत के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन में शॉट सर्किट बताया जा रहा है। बिनारसी गांव निवासी फारुख का गांव के बाहर खेत है। चार बीघा गेहूं की फसल व 7 बीघा में गन्ने की फसल लगी हुई थी। शनिवार को खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में अचानक शॉट सर्किट होने से खेत में आग लग गई। जिससे गेंहू व गन्ने की फसल जल गई है। आसपास मे खड़े पोपलर के पेड़ो को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.